फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Unable to deposit electricity bills online, consumers worried

Hamirpur (Himachal) News: जमा नहीं हो पा रहे ऑनलाइन बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

Tue, 26 Mar 2024 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता न होने से बोर्ड की एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। फरवरी से उपभोक्ताओं के बिजली बिल ऑनलाइन जमा नहीं हो पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता गूगल पे, फोन पे आदि यूपीआई एप से बिजली बिल का भुगतान किया करते थे लेकिन बीते माह से बिल ऑनलाइन जमा नहीं हो पा रहे हैं। बिजली बोर्ड की तरफ से बोर्ड की आधिकारिक एप पर बिल भुगतान की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है लेकिन जागरूकता न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

बिजली उपमंडल टौणी देवी के करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं जिनमें से अधिकतर यूपीआई के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान किया करते हैं। बहुत से लोगों ने बीते माह लेट फीस के साथ ऑफलाइन बिल जमा करवाया। बुजुर्ग लोगों को बिजली बोर्ड के कैश काउंटर पर जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ता प्रकाश शर्मा, विपन शर्मा, चुनी लाल, बलबीर सिंह, पुरुषोतम लाल, तरुण दीप, अनिल कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति ही ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा मिलनी चाहिए। बिजली उप-मंडल टौणी देवी के सहायक अभियंता इंजीनियर दीपक चौहान ने कहा कि यह समस्या उनके नोटिस में हैं और इस बारे में आगे आईटी विभाग को बता दिया गया है तथा अनुभाग के कार्यालयों में 27 मार्च को कैश काउंटर खोला है। उपभोक्ता वहां पर बिल कैश जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed