फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two youths caught taking injection drug in Hathali Khad, villagers caught them

Hamirpur (Himachal) News: हथली खड्ड में इंजेक्शन से नशा लेते दो युवक धरे, ग्रामीणों ने धुने

Tue, 10 Sep 2024 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Sep 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के अधिकार क्षेत्र में दो युवकों को इंजेक्शन के माध्यम से नशीला पदार्थ लेते हुए पकड़ा है। हथली खड्ड के पास दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने इन युवकों को नशीला पदार्थ इंजेक्शन के माध्यम से लेते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक बता रहे हैं कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ अस्पताल के पास मोड़ पर स्थित एक दुकानदार से खरीदा था। युवकों ने नशीले पदार्थ का नाम भी स्पष्ट किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया। उनके खून और पेशाब के सैंपल ले लिए। इसके साथ ही, संबंधित दुकान पर भी पुलिस ने छापेमारी की और वहां की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र में बढ़ रही नशे की समस्या को उजागर कर रही है। डेढ़ महीने पहले बड़सर में भी इसी तरह के नशीले इंजेक्शन से जुड़े एक मामले का वीडियो वायरल हुआ था। जिले में नशे के बढ़ते मामलों के चलते कई युवकों की जान जा चुकी है। मगर अधिकतर मामलों में परिजन पुलिस को सूचित करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक ने कहा कि वह दियोट और दूसरा युवक कैहरवीं क्षेत्र का रहने वाला है। वीडियो में युवकों से पूछा गया कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ कहां से लिया है तो युवकों ने बताया कि अस्पताल के पास मोड़ पर एक दुकानदार से यह नशीला पदार्थ लिया है। कौन सा नशा लिया है वह भी युवकों ने साफ बताया है।

पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी ललित महंत ने पुष्टि की है कि दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने संबंधित दुकान पर छापेमारी और जांच की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, ताकि नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed