{"_id":"58cc28bd4f1c1b285a32aba7","slug":"two-storied-house-on-fire-loss-of-two-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटोर में दो मंजिला मकान में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटोर में दो मंजिला मकान में भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत झटोर गांव में एक मकान में आग लगने से चार कमरे जल गए। आग लगने की इस घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है। राजेंद्र सिंह और फूलां देवी निवासी झटोर के दो मंजिला मकान में दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
जैसे ही परिजनों को मकान में आग लगने की भनक लगी, उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कमरों से सामान बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निकांड में दोनों परिवारों का एक-एक लाख के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड के सूचना मिलते ही हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन लगाना शुरू कर दिया है।
नायब तहसीलदार उर्मिल सुमन ने पीड़ित परिवारों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है। नायब तहसीलदार उर्मिल सुमन का कहना है कि अग्निकांड पीड़ित परिवारों को दो-दो हजार रुपये राहत राशि जारी की है।