{"_id":"641b407d61f4473eb909daa6","slug":"two-people-injured-in-truck-bike-collision-near-kahirwin-hamirpur-hp-news-c-19-1-96653-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं के पास ट्रक-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं के पास ट्रक-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बुधवार को सुबह नौ बजे के करीब कैहरवीं से हमीरपुर सड़क मार्ग पर एक ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार पंजाब के कपड़ा बेचने वाले दो व्यापारी हैं। वे बाइक पर हमीरपुर से कैहरवीं की तरफ जा रहे थे और ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था। तभी आगे से यात्रियों से भरी हुई बस आ गई। जैसे ही ट्रक वाला बस को पास देने लगा बाइक सवार पीछे से आए और बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया।
इसके बाद बाइक पहाड़ी से टकरा कर ट्रक के नीचे फंस गई। उनमें से एक बाइक सवार को हल्की चोटें है जबकि दूसरे सवार को टांगों पर गंभीर चोटें आई है। सूचना देने के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और दोनाें घायलों को एंबुलेंस में डाल कर भोरंज अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इस बारे भोरंज पुलिस थाना प्रभारी सुरम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।