{"_id":"67a65cc5c4a80cdab1072bec","slug":"two-organizations-united-to-fight-for-the-rights-of-pensioners-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147653-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए दो संगठन हुए एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए दो संगठन हुए एकजुट
Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
हमीरपुर। पेंशनरों की लड़ाई लड़ने के लिए दो संगठन इकट्ठा हो गए हैं। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच और कल्याण संगठन ने संयुक्त रूप से पेंशनरों के हकों के लिए इकट्ठे होकर लड़ाई लड़ने के लिए पांच फरवरी को एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कर लिया है।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने यह जानकारी दी। यह बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में हुई। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी 22 पदाधिकारियों की बनाई गई है, जिसमें राजेंद्र ठाकुर को सचिव और बृजलाल ठाकुर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
20 पदाधिकारी इसके सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति सरकार व प्रबंधन को मांगपत्र देगी। उसमें समयसीमा निर्धारित की जाएगी और वार्ता के लिए बजट से पहले बुलाने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में रघुनाथ, रामलाल, सुखदेव, पवन, आज्ञा राम, नन्दलाल, सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।