फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two offices of Jal Shakti Department will be ready soon in Rangas.

Hamirpur (Himachal) News: रंगस में शीघ्र तैयार होंगे जल शक्ति विभाग के दो कार्यालय

Sat, 27 Jul 2024 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
भवनों के निर्माण कार्य पर 20 लाख रुपये का बजट किया जा रहा खर्च
विज्ञापन

नए भवन में हर दिन उपलब्ध रहेंगे अनुभाग रंगस और नौहंगी के कनिष्ठ अभियंता

भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग पटवार सर्किल और कानूनगो कार्यालय रंगस के समीप निर्माणाधीन कार्यालयों का कार्य

शीघ्र मुकम्मल होगा। दोनों भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य पर 20 लाख का बजट खर्च किया जा रहा है।

चार कमरों वाले इस नए भवन में नौहंगी और रंगस के कनिष्ठ अभियंता प्रतिदिन कार्यालय समय के अनुसार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर दिन उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले नौहंगी के कनिष्ठ अभियंता दंगड़ी से अपने अस्थायी कार्यालय का संचालन कर रहे थे। जबकि रंगस के कनिष्ठ अभियंता रंगस क्षेत्र में ही एक किराये के कमरे से विभाग की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। अब दोनों कनिष्ठ अभियंताओं के कार्यालय राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे एक साथ बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

वहीं, विभाग के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह होगी कि किसी एक कनिष्ठ अभियंता के छुट्टी पर जाने या तबादला होने की स्थिति में दूसरे कनिष्ठ अभियंता साथ लगते कार्यालय की भी अस्थायी तौर पर देखरेख कर सकेगा। परिणामस्वरूप क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति यदि कार्यालय में पहुंचता है तो उसकी पेयजल की समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा। दूसरी ओर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के लिए भी कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के नजदीक होने पर सुविधा मिलेगी। अनुभाग रंगस के कनिष्ठ अभियंता पंकज कपिल ने कहा कि अनुमानित लागत के अनुसार इस नए भवन पर विभाग की ओर से 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। फिर जरूरत के अनुसार प्रस्तावित योजना के तहत दूसरे चरण का निर्माण कार्य करने पर विभाग विचार करेगा। अभी विभाग मात्र चार कमरों का निर्माण करेगा। उसमें दो कमरे कनिष्ठ अभियंता रंगस व दो कनिष्ठ अभियंता नौहंगी के लिए बनकर तैयार होंगे। नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed