फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two more positivse in districct hamirpur

पूर्व विधायक की पत्नी समेत पूरे परिवार की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 29 Jul 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इन दो नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 304 पहुंच गई है। हालांकि, 279 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, पूर्व में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दो नए कोरोना संक्रमितों में गांव दबरेड़ा डुगली की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की शामिल है, जो हाल ही में दिल्ली से हमीरपुर आई है। दिल्ली से साथ में लौटे इनके माता-पिता और भाई की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए चिकित्सा खंड बिझड़ी के अंतर्गत गांव दलचेड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना संक्रमित पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी, दो बच्चों, माता, भाई-भाभी, दो भतीजों और भांजी और चालक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही उपायुक्त कार्यालय के पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने 182 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। जोकि जिला की जनता के लिए राहत की बात है। पूर्व विधायक के संपर्क में आए 125 अन्य लोगों के बुधवार को सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट वीरवार शाम को आएगी। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पूर्व विधायक के परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि बुधवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed