{"_id":"5fef219d8ebc3e3d4f23b60b","slug":"two-kilogram-charas-captured-hamirpur-hp-news-sml3563423151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के मुंडखर में दो किलो 202 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज के मुंडखर में दो किलो 202 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने नववर्ष के पहले दिन तीन लोगों से दो किलो 202 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। तीन आरोपियों में से दो जिला कुल्लू और एक पंजाब के जिला होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की इस खेप को कुल्लू से पंजाब ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस नाके के दौरान पकड़े गए।
पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते मुंडखर गांव के पास पुलिस ने 31 दिसंबर रात को नाका लगाया हुआ था। पहली जनवरी तड़के करीब चार बजे यहां से गुजर रहे वाहन को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। वाहन में दो व्यक्ति दाती राम और खेम सिंह निवासी गांव देउगरा डाकघर भ्रोण तहसील व जिला कुल्लू जबकि, एक व्यक्ति रविहंस निवासी क्लॉक टावर वाल्मीकि मोहल्ला जिला होशियारपुर पंजाब के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 202 ग्राम चरस बरामद की।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना भोरंज में एनडीपीएस अधिनियम के अधीन मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि बरामद की गई चरस की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 5 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वर्ष 2019 और 2020 में जिले के सबसे अधिक एनडीपीएस के मामले पुलिस थाना भोरंज में ही दर्ज हुए हैं। अब वर्ष 2021 की शुरुआत में ही भोरंज में पहला मामला दर्ज हो गया है।