{"_id":"65fe7c61b2a04d030e0cb719","slug":"two-girl-students-of-neri-passed-the-examination-of-horticulture-officer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124232-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेरी की दो छात्राओं ने पास की बागवानी अधिकारी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेरी की दो छात्राओं ने पास की बागवानी अधिकारी की परीक्षा
विज्ञापन
हमीरपुर। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में घोषित बागवानी विकास अधिकारियों के परीक्षा परिणाम में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी की दो छात्राओं मनिका गोस्वामी एवं पल्लवी ठाकुर का बागवानी विकास अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेश्वर सिंह चंदेल एवं उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉक्टर कमल शर्मा ने दोनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
मनिका गोस्वामी मूलत: हमीरपुर (सुजानपुर) से संबंध रखती हैं। उन्होंने नेरी कॉलेज से स्नातकोत्तर एमएससी फल विज्ञान की पढ़ाई की। उनकी कई पुस्तकें एवं शोध पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित हो चुके हैं। वहीं, पल्लवीं ठाकुर मंडी के संधोल से संबंध रखती हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर एमएससी सब्जी विज्ञान विभाग से की है। पल्लवी यूजीसी नेट एवं आईसीएआर नेट की परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। उनकी एक पुस्तक को ऑथर के रूप में 6 शोध पत्र भी शोध पत्रिकाओं के रूप में प्रकाशित हो चुके हैं। दोनों चयनित छात्राएं आजकल बागवानी प्रशिक्षण संस्थान से 15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके बाद वह हरियाणा बागवानी विकास विभाग में विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।