फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two-day pen down strike begins in Hamirpur as a mark of protest

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में विरोध स्वरूप दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल शुरू

Tue, 14 Oct 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Oct 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कुल्लू दशहरा में तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ ड्यूटी के दौरान किए दुर्व्यहार की घटना को लेकर सोमवार को हमीरपुर तहसीलदार संघ ने दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल शुरू की। संघ ने उपायुक्त अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संघ ने देवता के हरियानों द्वारा तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ की गई शर्मनाक घटना के बावजूद आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई न करने पर रोष जताया। संघ ने स्पष्ट किया कि यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि राजस्व अधिकारियों के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है।
विज्ञापन

तहसीलदार हमीरपुर सुभाष ने कहा कि संघ ने सरकार से दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी दो दिन की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे। इस दौरान विभागीय कार्य ठप रहेंगे और अधिकारियों का कामकाज प्रभावित होगा। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इसके बाद भी सरकार ने कोई ठोस और त्वरित कदम नहीं उठाया तो 15 अक्तूबर से प्रदेशभर के सभी राजस्व अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। वहीं तहसीलदार संदीप चंदेल ने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed