फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two cars collide head-on on Beas bridge of Nadaun, seven injured

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के ब्यास पुल पर दो कारों में आमने-सामने टक्कर, सात घायल

Tue, 24 Oct 2023 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide head-on on Beas bridge of Nadaun, seven injured
नादौन के ब्यास पुल के पास गाय को बचाने के चक्कर में हुई दो कारों में टक्कर। (स्रोत : संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर-कांगड़ा सीमा पर नादौन के ब्यास पुल के समीप बीचोंबीच सड़क किनारे बैठी एक गाय को बचाने के चक्कर में सोमवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत होने से सात लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और एक घायल को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाकी घायलों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रितेश शर्मा निवासी शाहपुर परिजनों सहित बिलासपुर से एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद कार में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। वहीं, संदीप कुमार निवासी देहरा अपने परिजनों सहित कार में सवार होकर घर से नादौन की ओर आ रहा थे। जैसे ही दोनों कारें नादौन के ब्यास पुल पर पहुंची तो वहां सड़क किनारे बैठी एक गाय को रितेश ने बचाने का प्रयास किया, जिससे उसकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों में से रेत क्षेत्र के ओमपाल 65 और उनकी पत्नी इंदिरा देवी 62 को टांडा रेफर कर दिया गया जबकि उनके साथ अन्य घायल पूनम, अंकिता और रितेश का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी कार में सवार चंचला देवी पत्नी रणजीत सिंह निवासी गांव घल्लौर देहरा को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया है जबकि सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर-कांगड़ा सीमा पर नादौन के ब्यास पुल के समीप बीचोंबीच सड़क किनारे बैठी एक गाय को बचाने के चक्कर में सोमवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत होने से सात लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और एक घायल को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाकी घायलों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रितेश शर्मा निवासी शाहपुर परिजनों सहित बिलासपुर से एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद कार में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। वहीं, संदीप कुमार निवासी देहरा अपने परिजनों सहित कार में सवार होकर घर से नादौन की ओर आ रहा थे। जैसे ही दोनों कारें नादौन के ब्यास पुल पर पहुंची तो वहां सड़क किनारे बैठी एक गाय को रितेश ने बचाने का प्रयास किया, जिससे उसकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों में से रेत क्षेत्र के ओमपाल 65 और उनकी पत्नी इंदिरा देवी 62 को टांडा रेफर कर दिया गया जबकि उनके साथ अन्य घायल पूनम, अंकिता और रितेश का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी कार में सवार चंचला देवी पत्नी रणजीत सिंह निवासी गांव घल्लौर देहरा को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया है जबकि सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed