{"_id":"66cf35f45b92aff2de054012","slug":"two-buses-of-pathankot-depot-gasping-in-the-middle-of-the-journey-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134587-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीच सफर में हांफी पठानकोट डिपो की दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीच सफर में हांफी पठानकोट डिपो की दो बसें
विज्ञापन
एचआरटीसी की हालत
शिमला से पठानकोट जा रही बस लदरौर में हुई खराब
पठानकोट से शिमला जा रही बस झनियारी के पास हो गई खड़ी
लदरौर के पास तकनीकी खराबी और झनियारी में टायर हुआ पंचर, तीन घंटे हुई देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का बीच सफर में हांफना लगातार जारी है। बुधवार को पठानकोट डिपो की एक ही रूट की दो बसों के पहिये बीच सफर में ही थम गए। शिमला पठानकोट आ रही बस का लदरौर के पास टायर पंचर हो गया और बस बीच रास्ते में ही रुक गई। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा और यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेकर जाना पड़ा। आधे घंटे के बाद हमीरपुर डिपो से नई बस भेजने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने की सुविधा मिली।
दूसरी ओर पठानकोट से हमीरपुर आ रही बस भी सुबह 10:30 बजे झनियारी के पास तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। 45 मिनट तक चालक और परिचालक बस की मरम्मत करने में जुटे रहे लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। ऐसे में एक घंटे बाद हमीरपुर डिपो की ओर से अतिरिक्त बस को भेजा गया। इसके उपरांत बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। दोनों ही बसों में लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों के यात्री भी कार्यालयों और दुकानों में कार्य करने के लिए सफर करते हैं लेकिन बसों के खराब होने से काफी परेशान होना पड़ा। निगम की इन दोनों ही बसों में सभी सीटें फुल थीं। यात्रियों को गंतव्य पहुंचने में देरी हुई। शिमला जा रहे यात्रियों रमन कुमार, संजीव कुमार, ममता, रघुवीर ने कहा कि इससे पूर्व भी परिवहन निगम की बसें इसी प्रकार बीच रास्ते में हांफ चुकी हैं। निगम की ओर से जांच करने के बाद लंबे रूटों पर बसों को नहीं भेजा जाता है। इससे यात्रियों को सफर के बीच परेशान होना पड़ता है। इस संबंध में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि दोनों ही बसें पठानकोट डिपो की हैं। कई बार तकनीकी खराबी या टायर पंचर की समस्या पेश आती है। दोनों ही रूटों पर हमीरपुर डिपो से अतिरिक्त बसों को भेज दिया गया है। बसों का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है।