फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   twelve new courses started in technical university

तकनीकी विवि में वैदिक गणित में डिप्लोमा, एमए हिंदी सहित 12 कोर्स होंगे शुरू

Fri, 19 Feb 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की 27वीं शैक्षणिक परिषद की ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नए कोर्सों को शुरू करने के लिए तकनीकी विवि की शैक्षणिक परिषद ने मंजूरी दी है। तकनीकी विवि आगामी शैक्षणिक सत्र से अपने परिसर में 12 नए कोर्सों की पढ़ाई शुरू करेगा। जिसमें एमएससी गणित, पीजी डिप्लोमा इन वैदिक गणित, बीटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), इंटिग्रेटेड मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, पीजी डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस, पीजी डिप्लोमा इन बिग डाटा, पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स, पीजी डिप्लोमा इन फोरेंसिक साइंस, इंटिग्रेटेड मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एमए हिंदी, एमए संस्कृत और एक साल के कला प्रदर्शन (परफोर्मिंग आर्ट) कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

तकनीकी विवि के ऑफ कैंपस व सभी संबंधित सरकारी/निजी शिक्षण संस्थान भी इन नए कोर्सों को शुरू कर सकते हैं। शैक्षणिक परिषद ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी विद्यार्थियों को हर विषय की थ्योरी में पांच अंक सामान्य ग्रेस मार्क देने के निर्णय को स्वीकृति दी है। विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह मार्च महीने में आयोजित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शैक्षणिक परिषद ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट विषय में पीएचडी करवाने का भी फैसला लिया। साथ ही दाखिला प्रक्रिया में आयु सीमा की शर्त को समाप्त करने और पीजी डिप्लोमा इन योग के विद्यार्थियों को भी मेडल देने समेत अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। शैक्षणिक परिषद की बैठक में अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, कुलसचिव अनुपम ठाकुर, अधिष्ठाता फार्मेसी प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता अभियांत्रिकी प्रो. धीरेंद्र शर्मा, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. बीआर शर्मा, प्रो. एल राजू, डॉ ज्योति प्रकाश, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. प्रशांत गौतम, प्रो. पीपी शर्मा, प्रो. विनय ठाकुर, बलकार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed