{"_id":"582c97c84f1c1b61368ffba8","slug":"trouble-continues-all-atms-out-of-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे एटीएम दे गए जवाब, लोग होते रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे एटीएम दे गए जवाब, लोग होते रहे परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालने के लिए कतार में खड़े लोग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में बुधवार को लगभग सभी एटीएम जवाब दे गए। स्टेट बैक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सहित कई नेशनल बैंकों की एटीएम मशीनें बंद रहीं। ऐसे में उपभोक्ता एक बैंक से दूसरे बैंक की एटीएम मशीनों के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
दिन भर सभी एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बुधवार सुबह शहर के सभी बैंकों की एटीएम मशीनें बंद रहीं। इससे उपभोक्ता एक बैंक से दूसरे बैंक की एटीएम मशीन के चक्कर काटने को मजबूर दिखे। एटीएम नहीं चलने के बावजूद बाहर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
एसबीआई एटीएम की तकनीकी खराबी दोपहर दो बजे के बाद ठीक हो पाई। इसके बाद एटीएम से दो हजार के नोट भी निकले। उपभोक्ताओं ने बुधवार को एटीएम से 2500 रुपये और बैंक शाखा से 24 हजार रुपये तक की राशि बैंक खाते से निकलवाई।
विज्ञापन
वहीं स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम के बाहर दिनभर उपभोक्ताओं की कतारें लगी रहीं। एटीएम नहीं चलने के बावजूद उपभोक्ता कतारों में इंतजार करते दिखे। एसबीआई हमीरपुर के चीफ मैनेजर एसएस नेगी का कहना है कि दोपहर दो बजे के बाद एटीएम शुरू हो गया।
इसके बाद दो हजार रुपये का नोट भी निकलना शुरू हो गया। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मुख्य प्रबंधक एससी कवल ने कहा है कि बैंक के पास छोटी करेंसी है। इसलिए जल्दी समाप्त हो रही है। अब यह समस्या ठीक हो जाएगी।