फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   trevel with jamaty 13 people indetified

जमातियों के साथ बस में सफर करने वाले 13 यात्रियों की हुई पहचान

Thu, 09 Apr 2020 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो की बस नंबर एचपी-93-0446 में 19 मार्च, 2020 को यात्रा करने वाले हमीरपुर जिला से संबंधित यात्रियों की पहचान का कार्य जारी है। अभी तक 13 लोगों की पहचान कर ली गई है और बस चालक सहित चार लोगों के नमूनों के परिणाम निगेटिव आए हैं। यह बस 18 मार्च की शाम को दिल्ली से नालागढ़ के लिए रवाना हुई थी और फिर 19 मार्च को प्रात: नालागढ़ से ऊना होते हुए हमीरपुर पहुंची है। इस बस में दिल्ली से सवार जो यात्री नालागढ़ में उतरे थे, उनमें से तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद आगे विभिन्न गंतव्यों से इस बस में चढ़े हमीरपुर जिला से संबंधित सभी 35 यात्रियों को एहतियातन संगरोध (क्वारंटीन) करने के लिए उनकी पहचान की जा रही है। अभी तक 13 यात्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है जिनमें से 10 की पहचान कर ली गई है और तीन अन्य से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनके नमूने लेकर प्रारंभिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इस बस का चालक भी हमीरपुर जिला से ही संबंध रखता है और उसके नमूनों की जांच निगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त तीन अन्य यात्रियों के नमूनों के परिणाम भी निगेटिव आए हैं। जिला प्रशासन एहतियातन सभी यात्रियों की पहचान में जुटा है। इसके लिए पुलिस, एसडीएम नादौन व हमीरपुर, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीमें कार्य कर रही हैं। इस बारे में सार्वजनिक माध्यमों से भी लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की गई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि अगर किसी ने 19 मार्च, 2020 को इस बस में यात्रा की हो तो वे स्वयं इस बारे में जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और स्वेच्छा से जानकारी प्रदान कर कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार व प्रशासन की सहायता करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। जिला के लिए एक और खुशी की बात यह है कि अभी तक जिले से 28 लोगों के भरे गए सैंपल निगेटिव निकले हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची रिपोर्ट में सभी 28 के 28 सैंपल सामान्य हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय जगोता का कहना है कि तब्लीगी जमात के लोग नालागढ़ में उतर गए थे। बस में सवार 33 में से 13 लोगों की पहचान कर उन में से चालक समेत कुल चार के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन चारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला में अभी तक कुल 28 सैंपल भरे गए हैं और सभी सैंपल निगेटिव हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed