{"_id":"6765bf8a8c5cd2bc790a1ce4","slug":"treatment-will-be-available-in-registered-government-hospitals-till-march-31-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143782-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में 31 मार्च तक मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में 31 मार्च तक मिलेगा उपचार
Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों और पंजीकृत निजी संस्थानों में डायलिसिस के मरीजों को 31 मार्च 2025 तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अयोजित स्वास्थ्य योजना हिम केयर के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पताल में दाखिल होने के लिए प्रति परिवार को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा मिलती है। हिम केयर के अंतगर्त स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा लोक मित्र केंद्र साइबर कैफे या आवेदक स्वयं वेबसाइट पर ऑनलाइन आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करवाकर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर बनवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हंै।
इसके तहत एकल नारी, 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग, अनुबंध कर्मचारी (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवम निगम के कर्मचारी) और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपये और उपरोक्त के अतिरिक्त जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं है, केवल हजार रुपये का प्रीमियम अदा कर योजना के अंतर्गत कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
लाभार्थी जिले में हिम केयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पतालों में जाकर इलाज करवा सकते हैं। वहीं, पीजीआई चंडीगढ़ में भी मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। संवाद