{"_id":"618d47dea7c4df73f60626c3","slug":"trawl-of-migrants-returning-from-chhath-puja-rolled-five-injured-hamirpur-hp-news-sml389937739","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा से लौट रहे प्रवासियों का ट्राला लुढ़का, हादसे में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा से लौट रहे प्रवासियों का ट्राला लुढ़का, हादसे में पांच लोग घायल
विज्ञापन
गलोड़ में छठ पूजा से लौटे समय हुए हादसे में घायल लोग व उनके परिजन गलोड़ अस्पताल में उपचार को पहुंच?
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़(नादौन)। पुलिस चौकी गलोड़ के डडोह गांव में वीरवार सुबह एक ट्राला सड़क से दस फीट नीचे लुढ़क गया। हादसे में तीन नाबालिगों समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को गलोड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है।
जबकि शेष चार का उपचार गलोड़ में ही चल रहा है। ये सभी घायल प्रवासी हैं और छठ पूजा के लिए ट्राले में सवार होकर मान खड्ड गए थे। खड्ड से नुखेल की ओर लौटते हुए यह हादसा हुआ।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। वीरवार सुबह मान खड्ड टिप्पर से बुधवीं, गलोड़ की ओर लौट रहा ट्राला डडोह में सड़क से नीचे लुढ़क गया। ट्राले में छठ पूजा से लौट रहे करीब एक दर्जन प्रवासी सवार थे। इनमें से पांच घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 108 हेल्पलाइन पर दी। इसके बाद एंबुलेंस में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ लाया गया। इस हादसे में एक प्रवासी के हाथ में गंभीर चोटें आई। जबकि चार अन्य भी घायल हुए। गंभीर घायल अमर कुमार (17) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि रूबी देवी(30), मनीष कुमार(15), रानी देवी (40), नीतीश कुमार (15) साल का गलोड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। गलोड़ अस्पताल की चिकित्सक डॉ. इंदु ने बताया कि एक प्रवासी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है और दो लोगों को फ्रेक्चर हुआ है। शेष दो को हल्की चोटें आई हैं। वहीं जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ट्राला वहां से गायब था। गलोड़ पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चालक बलविंदर सिंह के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। ट्राला चालक का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।