फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Training will be given on mathematics, science and social science subjects

Hamirpur (Himachal) News: गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

Fri, 15 Mar 2024 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
अपर प्राइमरी शिक्षकों के लिए आयोजित होगी कार्यशाला
विज्ञापन

18 से 22 मार्च तक जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में होगा आयोजन
गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
109 शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, सामान्य मुद्दों पर भी शिक्षण ले चुके हैं प्रशिक्षण
आगामी सत्र 2024-24 से स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। समग्र शिक्षा और स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अपर प्राइमरी विंग के 109 शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित होगी। इसका आयोजन 18 से 22 मार्च तक किया जाएगा। पांच दिवसीय कार्यशाला में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षित संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण देंगे। विशेष रूप से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके, इसके लिए कार्यशाला लगाई जा रही है।

कार्यशाला से पूर्व शिक्षकों ने सामान्य मुद्दों पर आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। ऐसे में अब शिक्षकों को विषय विशेष गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को स्कूलों में गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने, विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ गतिविधियां आयोजित करने सहित कठिन विषयों को रोचक माध्यम से पढ़ाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का मॉड्यूल नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 के अनुसार बनाया गया है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी हो सके। इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण प्रभारी पुनीत कुमार ने कहा कि 18 से 22 मार्च तक जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में अपर प्राइमरी शिक्षकों के लिए विषय विशेष गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed