फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders should get pension and health insurance benefits: Gupta

व्यापारियों को मिले पेंशन और स्वास्थ्य बीमा का लाभ : गुप्ता

Sun, 28 Dec 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। टैक्स देने के बाद भी व्यापारी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में व्यापार मंडल सुजानपुर के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा और 60 वर्ष की आयु के बाद सेवानिवृत्ति पर आजीविका भत्ते के रूप में पेंशन देने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रधान शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि दुकानदार अपनी मेहनत से सरकार को टैक्स चुकता करता है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई सुविधाएं नहीं मिलती हैं। अगर दुकानदार बीमार पड़ जाए या उसका व्यापार किसी कारण ठप हो जाए, तो उसे अपना भविष्य अंधकारमय नजर आता है।
विज्ञापन

दुकानदार विभिन्न प्रकार से टैक्स का भुगतान करता है। टैक्स के पैसे से सरकारी कर्मचारियों को पेंशन और वेतन प्रदान किए जाते हैं, लेकिन टैक्स का भुगतान करने वाला दुकानदार पूरा जीवन पसीना बहाता है। ऐसे में व्यापारियों के लिए भी विशेष नीति तैयार की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद सेवानिवृत्ति तथा भत्ते के रूप में एक सुनिश्चित राशि प्रतिमाह मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलना चाहिए। व्यापार मंडल का कहना है कि उन्हें सम्मानजनक राशि प्रदान की जानी चाहिए। इससे उनका आत्म सम्मान भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed