{"_id":"5e3d9a628ebc3ee5a94bfdc6","slug":"tourism-in-nadaun-hamirpur-hp-news-sml3236038143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग की एक टीम ने नादौन उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम किरण भड़ाना भी उनके साथ रहीं। विभाग की टीम ने कांगू का भी भ्रमण किया ताकि, वहां हेलीपैड बनाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि कांगू और इसके आसपास के क्षेत्र में हेलीपैड बनाने की योजना पर विचार चल रहा है। इसके अलावा नादौन में एनएच किनारे ऐसे स्थानों की तलाश की जा रही है, जहां पर बड़े शहरों की तर्ज पर वे-साइड बनवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि इन वे-साइड में पार्किंग, फूड कार्नर, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वे-साइड बनने से सड़क मार्ग का प्रयोग करने वाले तथा शहर में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन कार्यों के लिए करीब 79 लाख का बजट स्वीकृत है। नादौन में रिवर राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत क्षेत्र के 20 युवाओं को मनाली में रिवर राफ्टिंग के परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है ताकि, उन्हें इन खेलों में रोजगार मिल सके। एसडीएम ने बताया कि नादौन में रिवर राफ्टिंग आरंभ हो चुकी है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को इस योजना को सफल बनाने के लिए आगे आने को कहा है।