फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three leaders along with Zila Parishad member joined BJP

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद सदस्य के साथ तीन नेता भाजपा में शामिल

Tue, 09 Sep 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Sep 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
Three leaders along with Zila Parishad member joined BJP
जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी और अन्यों का भाजपा में स्वागत करते पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री। -
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत आने वाले लहड़ा वार्ड के जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके दो अन्य साथी झरेड़ी से अनिल राणा और बढ़ेड़ा से पवन कुमार भी भाजपा में शामिल हुए। नादौन में तीनों का पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने हार पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हालांकि भाजपा ने स्पष्ट नहीं किया कि संजीव सेठी कांग्रेस छोड़कर आए हैं, लेकिन पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने बताया कि स्थानीय कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के संपर्क में हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश में विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से कई संस्थानों को बंद किया गया और कुछ में पिछली सरकार की उद्घाटन पट्टिका लगाने के लिए दोबारा शुरू किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, सुरेश चौधरी, अजय शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू, जिला सचिव मनजीत ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, आशु मंडयाल, प्रकाश चंद, सीताराम, दिनेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेरी घर वापसी : सेठी
संजीव सेठी ने बताया कि उन्होंने अपना राजनीतिक सफर एसएफआई नेता के तौर पर शुरू किया था और कभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए। पंचायत प्रधान से लेकर जिला परिषद तक का सफर तय करने के बाद यह उनके लिए भाजपा में घर वापसी के समान है। उनका कहना है कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि हमेशा से भाजपा से रही है।

कांग्रेसी नहीं हुए भाजपा में शामिल : भारती
नादौन और हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि संजीव सेठी और उनके साथ भाजपा में शामिल हुए दो लोग कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस संगठन मजबूती से काम कर रहा है और पार्टी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed