{"_id":"6238beaaf9643f7a0928b0e1","slug":"thieft-in-shops-hamirpur-hp-news-sml403224357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे बाजार में आधा दर्जन दुकानों के शातिरों ने तोड़ ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे बाजार में आधा दर्जन दुकानों के शातिरों ने तोड़ ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे बाजार में चोरों ने आधा दर्जन दुकानों और स्टारों के ताले तोड़ सामान पर हाथ साफ कर लिया है। जिन दुकानों के ताले टूटे हैं उनमें से अधिकतर स्टोर हैं। इस कारण नकदी चोरी नहीं हुई है। कुछ सामान चोरों ने उड़ाया है और शेष इधर-उधर बिखेर दिया है। वहीं कस्बे में मौजूद राजस्व विभाग के बंदोबस्त कार्यालय और एक सब्जी की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास भी चोरों ने किया है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
मैहरे बाजार में शनिवार रात को इन दुकानों के ताले टूटे हैं। दुकानदारों मोती लाल निरंकारी, अंकुश, मोनू ने बताया कि रविवार को बाजार बंद रहने के कारण चोरी का पता नहीं चल सका। सोमवार को दुकानें पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए पाए। दुकानों व स्टारों से सामान गायब हुआ है। थाना प्रभारी बड़सर मस्तराम नाइक ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।