फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   thief broken four house lock

कलमा और गोदाम में चार घरों के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाए गहने और नकदी

Fri, 21 Feb 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
कंागू (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत मालग के कलमा और गोदाम गांव में चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ गहनों, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस ने पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले कश्मीर और हथोल में जलशक्ति विभाग की बीस लाख रुपये से अधिक कीमत की छह बड़ी मोटरें और अन्य मशीनरी चोरी हुई है। अब ग्राम पंचायत मालग के कलमा और गोदाम में 4 घरों के ताले तोड़कर चोरियों को अंजाम दिया गया है। जिसमें नीलम देवी पत्नी बालकिशन गांव कलमा के घर में चोरी हुई। नीलम ने बताया कि बीती रात वह अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी कि चोरों ने अंतिम कमरे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और लॉकर को खोलकर 3 सोने की अंगुठियां, सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट और पायल चोरी कर ली है। उनका पति बाहर नौकरी करता है। घर में नीलम देवी और दो बच्चे रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह जब सुबह उठी तो कमरे में लॉकर खुला पड़ा था, जिसकी सूचना पुलिस में दी। दूसरी चोरी नीलम के घर से करीब 25 मीटर दूरी पर हुई है। चोरी विजय सिंह पुत्र चंद्र सिंह के घर हुई जोकि गोवा में रहते हैं और मकान का कार्य चला हुआ है। चोरों ने मेन गेट के लॉक को तोड़कर अंदर मौजूद अलमारी में रखे सामान को इधर-उधर बिखेरा है। चोरी हुई चीजों का पता मालिक के आने पर ही लगेगा।
विज्ञापन

इस चोरी का पता तब चला जब विजय सिंह की भाभी रोजाना की तरह आंगन में झाड़ू आदि लगाने के लिए आई और देखा कि गेट का लॉक टूटा हुआ है। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना और पंचायत प्रधान मालग अश्वनी कटोच को दी। तीसरी चोरी व्यासां देवी पत्नी चंद्र सिंह गांव कलमा के घर हुई। व्यासां देवी का पुश्तैनी मकान है, लेकिन वह अपने बेटे के घर सोई हुई थी। चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़कर बेड और ट्रंक में रखा सामान इधर-उधर बिखेर दिया और दो नोटों के हार व नकदी उड़ा ले गए। एक ही गांव के तीन घरों में चोरी की वारदात से सभी लोग सहमे हुए हैं। चौथी चोरी गोदाम गांव के रमेश चंद पुत्र नरेश सिंह के पुराने मकान में हुई है। रमेश चंद ने साथ ही मेें अपना नया मकान बना लिया है और परिवार के साथ नए मकान में रहता है, लेकिन कुछ सामान पुराने मकान में रखा हुआ था। रमेश चंद ने बताया कि पुराने मकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया है। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर गई और मुआयना किया। लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed