फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was less interest of candidates in Pump Operator cum Mechanic.

Hamirpur (Himachal) News: पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक में अभ्यर्थियों का रुझान हुआ कम

Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई लंबलू में दो ट्रेड में 40 सीटें रह गईं खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। आईटीआई में पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का रुझान कम हो गया है।
इस ट्रेड में 40 सीटों में से मात्र सात सीटें ही भर पाई हैं। करीब 33 सीटें खाली रह गई हैं। इसके अलावा फीटर ट्रेड में सात सीटें नहीं भर पाई हैं। आईटीआई लंबलू में चार विभिन्न ट्रेड में करीब 104 सीटें हैं। इन ट्रेड में एमएमवी, फिटर, इलेक्ट्रिकल और पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक शामिल हैं। एमएमवी में 24 की 24 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल में 20 की 20 सीटें भर चुकी हैं। पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक में 40 सीटें भरी जानी थीं। इनमें करीब 10 एडमिशन हुए थे, लेकिन तीन अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत एडमिशन नहीं ली। इस ट्रेड में सात सीटों में ही अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फीटर ट्रेड में 20 सीटों में से 13 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई लंबलू के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि आईटीआई में चार ट्रेड हैं। कुल 104 सीटों में से 40 सीटें खाली रह गई हैं। इलेक्ट्रिकल और एमएमवी में सभी सीटें भर चुकी हैं।


दो साल से नहीं निकली पैरा पंप ऑपरेटर की भर्ती

दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पैरा पंप ऑपरेटरों के पदों के लिए भर्ती नहीं निकली है। इस कारण भी इस ट्रेड में रुझान समाप्त हो रहा है। पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक ट्रेड मंडी और बिलासपुर जिला में नहीं है। हमीरपुर में मात्र आईटीआई लंबलू में ही यह ट्रेड है। इसके बाद भी इस ट्रेड में सीटें नहीं भर पाई हैं। हालांकि पहले इस ट्रेड में अभ्यर्थियों की काफी दिलचस्पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed