फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no drinking water supply in many villages of Tauni Devi since 10 days

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी के कई गांवों में 10 दिन से नहीं हुई है पेयजल आपूर्ति

Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। लगातार हुई भारी बारिश से टौणी देवी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के नजदीकी गांवों दरकोटी, झोखर, बाहल, गवारडू, उहल, दरोगण, बारी, छतरैल, चाहड़, गब्बा, ककड़ियार आदि गांवों में पिछले करीब 10 दिन से भारी बरसात के चलते भूस्खलन और ल्हासे गिरने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए प्राचीन जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। चिंता का विषय यह है कि इन प्राचीन पेयजल स्रोतों कुओं, बावड़ियों और खातरियों की लंबे अरसे से सफाई और मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे इनमें जमा पानी मटमैला और दूषित हो चुका है। इससे बरसात के मौसम में महामारी फैलने का भी अंदेशा लगातार बना हुआ है। हालांकि, जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात पेयजल स्कीमों को ठीक करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग सब डिवीजन उहल के अंतर्गत आती लगवालती, मेवा, बमसन स्कीम में बारिश की वजह से 450 एमएम पाइपलाइन बौडू खड्ड के पास ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही उहल, गुवारडू झोखर आदि स्थानों पर इस लाइन को खासा नुकसान पहुंचा है। सब डिवीजन उहल में तैनात सहायक अभियंता राकेश कुमार ने उम्मीद जताई है कि टौणी देवी के नजदीकी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रिस्टोर करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते सब डिवीजन में ही करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान जल शक्ति विभाग को हुआ है। उनकी टीम दिन-रात पेयजल स्कीम को दुरुस्त करवाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


सड़क के बीचोबीच उखड़ा पाइप दे रहा दुर्घटनाओं को न्योता

टौणी देवी(हमीरपुर)। हमीरपुर से मंडी वाया टौणी देवी, अवाहदेवी होकर बन रहे एनएच तीन के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की कार्यप्रणाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। निर्माणाधीन कंपनी की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। टौणी देवी अस्पताल चौक से करीब 100 मीटर दूर दरकोटी गांव में सड़क के बीचोबीच जल शक्ति विभाग की एक पाइप को कंपनी की ओर से तोड़े हुए करीब दो सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। स्थानीय लोगों को पानी की समस्या के साथ इस जगह दुर्घटना का अंदेशा लगातार बना हुआ है। आलम यह बन चुका है कि कई गाड़ियों के निचले भाग इस पाइप की वजह से टूट चुके हैं। अस्पताल से निचली ओर पिछले क्षेत्र में तीन माह से एक रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसके मलबे के कारण सड़क काफी तंग हो चुकी है। इस बारे कंपनी के निरीक्षक श्रीकांत ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द इस पाइप को उखाड़ कर या मिट्टी से दबाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed