{"_id":"68b1f97526ef44cfc30eb366","slug":"there-is-a-hue-and-cry-for-water-the-townspeople-are-quenching-their-thirst-by-buying-tankers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-165153-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पानी के लिए हाहाकार, टैंकर खरीदकर शहरी बुझा रहे प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पानी के लिए हाहाकार, टैंकर खरीदकर शहरी बुझा रहे प्यास
Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में पानी का टैंक प्रयोग करते हुए लोग। संवाद
हमीरपुर। चार दिन से नगर निगम हमीरपुर के विभिन्न वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मचा है। शहर में बीते चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी नहीं होने से जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पानी की वैकल्पिक योजना नहीं होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। लौंगणी स्थित जल शक्ति विभाग की वैकल्पिक योजना भी बंद है, ऐसे में ब्यास स्थित मुख्य योजना के हांफने पर जलापूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। शहर में लोगों को 1500 से 2000 रुपये में पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं।
जिला मुख्यालय में सरकारी और निजी कार्यालय स्थित है, ऐसे में समस्या दोगुना हो गई है। शुक्रवार को शहर में कई जगह पर लोग टैंकर से पानी भरते दिखे। निजी, सरकारी कार्यालयों के साथ शौचालयों में पानी नहीं है। शहर के लोग अब पानी के टैंकों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक हर साल बरसात के दिनों में यही समस्या आती है। बावजूद इसके विभाग समस्या का समाधान नहीं करता है। प्लाही स्थित योजना से पहले शहर को लौंगनी परियोजना से पानी आता था। विभाग को चाहिए कि इस ब्यास में बाढ़ की स्थिति में लौंगणी योजना के माध्यम से शहर में पानी की आपूर्ति हो।
कोट
-बीते कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जल शक्ति विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल हो। हर बरसात में यही समस्या आती है। -राजेश
-चार दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। टैंकों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है। -जगदेव सिंह
-पानी की बड़ी समस्या है। जल शक्ति विभाग को समस्या से अवगत करवाया है। पानी की कमी का स्थाई हल तलाशना चाहिए। -कर्नल विक्रम
-पानी के टैंक ही बीते दिनों से पानी का सहारा बने हैं। जल शक्ति विभाग को वैकल्पिक योजना पर विचार करना चाहिए। -सुमित खन्ना
कोट
कुछ दिन से शहर में पानी की समस्या बनी है। शनिवार से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि पानी का सदुपयोग करें।
-राकेश, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर