फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The work of beautifying Sammu Tal will be completed in one year

Hamirpur (Himachal) News: एक वर्ष में पूरा हो जाएगा सम्मू ताल को संवारने का कार्य

Sat, 31 Aug 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
1.64 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च
विज्ञापन


ताल की गाद निकालकर गोलाई में चहारदीवारी लगाने का कार्य पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। ताल की गाद निकालकर उसकी गोलाई में चहारदीवारी लगाने का कार्य पूरा हो गया है। यह सौंदर्यीकरण का कार्य एक वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से एक करोड़ 52 लाख का बजट का टेंडर कंपनी को दिया गया है। सम्मू ताल पर बिल्डिंग के साथ-साथ कॉफी हाउस, शौचालय ब्लॉक, सेप्टिक टैंक व लॉन का भी निर्माण किया जाएगा। ताल के सौंदर्यीकरण की योजना लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए कई बार पंचायतों ने प्रस्ताव डाले और पिछली सरकार ने भी कई कोशिशें कीं। ताल पूरा गाद से भरा पड़ा था और चारों तरफ झाड़ियां और जंगली घास उगा हुआ था। विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से अब सम्मू ताल का कायाकल्प हो रहा है। एक वर्ष बाद सम्मू ताल एक भव्य पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है जो एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed