फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The story of self-reliance written by shaping bamboo

Hamirpur (Himachal) News: बांस को आकार देकर लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

Mon, 09 Mar 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The story of self-reliance written by shaping bamboo
बांस से बनाया गया  साईकिल के आकार का फूलदान। संवाद
हमीरपुर। सुजानपुर निवासी संतोष कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनने का सपना सच किया जा सकता है।
विज्ञापन

बांस और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से सजावटी सामान बनाने वाली संतोष ने अपने घर से ही व्यवसाय की शुरुआत की और आज न केवल खुद आर्थिक रूप से सशक्त हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दे रही हैं। संतोष ने चार साल पहले घर में ही बांस और प्राकृतिक सामग्रियों से सजावटी सामान बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


शुरुआत में केवल परिवार के लिए सामान बनाती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी कला की लोकप्रियता बढ़ी और लोगों ने उन्हें ऑर्डर देना शुरू कर दिया। तो उनका शौक कारोबार बन गया। अब वह हर महीने लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। यह आमदनी उन्हें न केवल परिवार के खर्चों में मदद कर रही है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य कामों में भी सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष के बनाए हुए सामान में बांस से बने फूलदान, लैंपशेड, पेंटिंग के फ्रेम और अन्य सजावटी सामान शामिल हैं। अब सुजानपुर और आसपास के गांवों की महिलाएं उनके नेतृत्व में सजावटी सामान बनाने का हुनर सीख रही हैं। अभी तक वह दो दर्जन से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। महिलाएं बांस से बने उत्पादों को बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार सदस्यों को दिया है।

बांस से बनाया गया  साईकिल के आकार का फूलदान। संवाद

बांस से बनाया गया  साईकिल के आकार का फूलदान। संवाद

बांस से बनाया गया  साईकिल के आकार का फूलदान। संवाद

बांस से बनाया गया  साईकिल के आकार का फूलदान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed