फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The railing in the audience gallery of Hamirpur children's school broke and got stuck in the stairs.

Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल हमीरपुर की दर्शक दीर्घा में लगी रेलिंग टूटकर सीढि़यों में फंसी

Sun, 30 Jun 2024 03:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The railing in the audience gallery of Hamirpur children's school broke and got stuck in the stairs.
बाल  स्कूल हमीरपुर की दर्शकदीर्घा के पास टूटी रेलिंग। संवाद
लटकी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन

बाल स्कूल हमीरपुर का मैदान हो रहा अनदेखी का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाल स्कूल हमीरपुर की दर्शकदीर्घा में लगाई गई रेलिंग टूट गई है। यह टूटी हुई रेलिंग सीढि़यों में फंसी हुई है। इससे यहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। इस दर्शक दीर्घा में रोजाना सैकड़ों लोग सुबह-शाम बैठते हैं। कई खिलाड़ी यहां पर अभ्यास करने के लिए आते हैं। यह रेलिंग टूटकर नीचे की ओर लटकी हुई है। ऐसे में यहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। यहां पर छोटे बच्चे खेलते हैं। कई बार यह बच्चे इन सीढि़यों पर भी खेलते हैं।


बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में कई जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं लेकिन अब यह मैदान अनदेखी का शिकार हो रहा है। स्थानीय लोगों अजीत सिंह, नीलम कुमारी, विजय कुमार, संतोष कुमारी, प्रकाश चंद आदि ने कहा कि यहां पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। खेल विभाग विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन यहां पर करवाता है लेकिन यहां पर इस टूटी रेलिंग को नहीं हटाया गया। उन्होंने विभाग से इस रेलिंग को हटाए जाने की मांग उठाई है ताकि यहां पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस बारे में जिला खेल अधिकारी विवेक ने कहा कि खेल मैदान शिक्षा विभाग के अधीन है। शिक्षा विभाग ही यह कार्य करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed