फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The private bus took 23 minutes to cover the distance of 2.3 kilometers.

Hamirpur (Himachal) News: 2.3 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए निजी बस ने लगाए 23 मिनट

Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
लाइव
विज्ञापन




हमीरपुर बस अड्डा से अणु तक रेंगते-रेंगते हुई चलती हैं निजी बसें

धीमी गति से बसों के चलने से रोजाना बन जाती है जाम की स्थिति, वाहन चालक होते हैं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। समय-1: 30 बजे। स्थान- बस अड्डा हमीरपुर। हमीरपुर से सुजानपुर रूट पर जा रही निजी बस में सवारियां बैठती हैं। निजी बस दोपहर बस अड्डे से 1:26 बजे 19 सवारियों के साथ अपने गंतव्य तक जाने के लिए रवाना होना शुरू हो जाती है लेकिन बस अड्डा से निकलने के लिए 3 मिनट लगा देती है। एक बजकर 32 मिनट पर बस अड्डे से रेंगते-रेंगते हुए निकलती है। बस गांधी चौक के पास बने बस स्टॉप पर पांच मिनट के लिए रुकती है। इसके उपरांत बस यहां से अणु के लिए निकलती है। बस करीब एक बजकर 50 मिनट पर पहुंचती है। यहां पर भी पांच मिनट के लिए रुकती है। उसके बाद बस सुजानपुर के लिए रवाना हो जाती है। निजी बस हमीरपुर बस अड्डा से अणु तक के 2.3 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए करीब 23 मिनट लगा देती है। हालांकि सवारियों को बैठाने के लिए तय स्थानों पर ही बस रोकी है। यह मात्र एक निजी बस का हाल नहीं है। लगभग सभी निजी बसें ऐसा ही करती हैं। निजी बसें बस अड्डा से धीमी गति से निकलती हैं। धीमी गति से चलने के दौरान हल्के जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जाम में वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद निश्चित समय के बीच बस को स्टेशन पर पहुंचाने के लिए बस की गति को अधिक कर देती है। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। बस में सवार यात्री में पंकज, रविंद्र, अरुण, दिनेश भी इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। इनका कहना है कि सवारियों की संख्या बढ़ाने के लिए बस रेंगती हुई चलती है। बस जगह-जगह रुकती है। जिला मुख्यालय के दो से तीन किमी के दायरे में चलने वाली बसों के यही हाल है। दोसड़का, पक्का भरो और अणु चौक पर बसें रेंगती हुई चलती है और इसके बाद तेज रफ्तार से समय को कवर करने का प्रयास किया जाता है। इस वजह से मुख्यालय में जाम की स्थिति बनी रहती है और दो किमी के दायरे के बाद बेतहाशा रफ्तार से हादसों का खतरा भी बना रहता है।

बॉक्स

जल्दबाजी इतनी की बस ने एक व्यक्ति को छोड़ दिया, 2 को लेकर हुई रवाना

निजी बसों के चालक सुबह इतनी गति से बसों को दौड़ाते हैं कि आधी सवारियों को भी छोड़ देते हैं। यह दृश्य सुजानपुर-हमीरपुर सड़क मार्ग पर चलने वाली बस में देखने को मिला। कुछ दिन पहले सुजानपुर से हमीरपुर रूट पर चलने वाली निजी बस सुबह 9 बजे सुजानपुर बस अड्डे से निकलती है। पहले तो बस की गति धीमी होती है। फिर बस की गति को अधिक कर देते हैं। निजी बस जब कुठेड़ा में सवारियों को बैठाने के लिए रुकती है तो मात्र 2 सवारियों को ही यहां पर बैठाती है। बस चालक इतनी जल्दबाजी करता है कि परिवार के तीसरे सदस्य को कुठेड़ा में छोड़ देता है। इन सवारियों ने भड़मेली के टिकट कटाया था। दो लोगों को फिर अपने परिवार के तीसरे सदस्य का इंतजार भड़मेली में करना पड़ता है।दूरी 2.3 किमी, बस में बसस्टैंड हमीरपुर से अणु पहंचने में 23 मिनट
विज्ञापन


ट्रैफिक इंचार्ज हमीरपुर राजकुमार ने कहा कि बसों के ठहराव के लिए स्थान निर्धारित है। समय समय पर निरीक्षण किया जाता है। यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed