फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The playground will be ready by July, will have the capacity to seat 200 students: Dhiman

जुलाई तक तैयार हो जाएगा खेल मैदान, 200 विद्यार्थियों के बैठने की होगी क्षमता : धीमान

Thu, 16 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुलपति की अध्यक्षता में तकनीकी विवि की भवन एवं निर्माण समिति ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की भवन एवं निर्माण समिति की नौवीं बैठक कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान की अध्यक्षता में हुई।
भवन एवं निर्माण समिति की बैठक में तकनीकी विवि में अभी तक किए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और प्रस्ताव कार्यों को लेकर प्रारूप तैयार किया गया। कुलपति ने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग तकनीकी विवि परिसर में छात्रों के खेलकूद के लिए मैदान का निर्माण कार्य कर रही है, जो जुलाई तक पूरा हो जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों में खेल गतिविधियों के लिए मैदान मिल जाएगा।
खेल मैदान में एक समय में 200 विद्यार्थियों की बैठक की क्षमता रहेगी। इससे पूर्व भवन एवं निर्माण समिति के सदस्य सचिव व परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर ने सभी अपेक्षित सदस्यों को तकनीकी विवि में निर्माण कार्य से संबंधित गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने सभी के समक्ष नए प्रस्ताव रखे, जिसमें नए शैक्षणिक भवन व छात्रावास के भवन निर्माण के लिए नक्शे संबंधी कार्य के लिए सलाहकार तय करना मुख्य था।
विज्ञापन

समिति की बैठक में तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव, डॉ. प्रदीप कुमार, इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, केवाई सिंह, एसके सोनी, मोहित त्यागी, नवीन कुमार और सागर चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed