फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The plan to build new playgrounds in the schools of the district hangs in the balance

हमीरपुर (हि. प्र.): जिले के स्कूलों में नए खेल मैदान बनाने की योजना अधर में लटकी

Mon, 20 Feb 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की एससी-एसटी उपघटक योजना का लाभ जिले के स्कूलों को नहीं मिल पा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में योजना के तहत चयनित पांच पाठशालाओं में खेल मैदान के निर्माण के लिए अभी तक बजट नहीं मिल पाया है। जिससे स्कूलों में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया फाइलों में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

सत्र 2020-21 में जिले के पांच स्कूलों में खेल मैदान बनाने के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत हुए थेलेकिन सत्र 2021-22 में चयनित स्कूलों को एक वर्ष बाद भी खेल मैदान बनाने के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बजट के अभाव में चयनित स्कूलों में खेल मैदान नहीं बन पाए हैं। पूर्व वित्तीय वर्ष की हालत को देखते हुए सत्र 2022-23 में भी स्कूलों की चयन प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई। एससी-एसटी उपघटक योजना के तहत स्कूलों में एससी-एसटी विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर यह खेल मैदान बनाए जाते हैं। जिस स्कूल में इन विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस स्कूल को अधिक बजट जारी किया जाता है लेकिन स्कूलों में खेल मैदान न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खेलों से दूर हो रहे बच्चे
स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों केे अभिभावकों राकेश कुमार, कमलेश चौधरी, रोशन ठाकुर और वीना चौहान का कहना है कि स्कूलों में खेल मैदान के अभाव में विद्यार्थी खेलों से दूर हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शिक्षकों को खेल मैदान न होने से स्कूल में अन्य गतिविधियां आयोजित करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एससी-एसटी योजना के तहत सत्र 2021-22 में चयनित स्कूलों को बजट नहीं मिल पाया है। जैसे ही स्कूलों को बजट आता है। खेल मैदानों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पूर्ण चंद कटोच, जिला खेल अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed