{"_id":"670cfc27eb1fe5aede0fbee5","slug":"the-place-for-selling-firecrackers-has-not-been-decided-yet-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-138349-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पटाखा बिक्री के लिए अभी तय नहीं की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पटाखा बिक्री के लिए अभी तय नहीं की जगह
विज्ञापन
खरीड़ी मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का चल रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/कांगू(हमीरपुर)। नपं नादौन में दीपावली के लिए अभी तक प्रशासन ने पटाखा व्यापारियों के लिए कोई भी स्थान चिह्नित नहीं किया है। वहीं, इस बार प्रशासन के लिए पटाखा व्यापारियों के लिए जगह चिह्नित करना काफी चुनौतियों भरा होगा। इससे पहले नादौन बाल स्कूल के खरीड़ी मैदान में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति दी जाती थी। लेकिन, अब मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसके अलावा इतनी बड़ी जगह नादौन में कहीं और उपलब्ध नहीं है।
इसके चलते प्रशासन के लिए इस बार पटाखा व्यापारियों की दुकानदारी के लिए स्थान चिह्नित करना टेढ़ी खीर साबित होगा। इसको लेकर व्यापारिक वर्ग ने चर्चाएं शुरू हो गई हैं। व्यापारी लगभग एक माह पहले ही पटाखों की खरीद-फरोख्त शुरू कर देते हैं। इसके बारे में नगर पंचायत नादौन के सचिव रमन शर्मा ने कहा कि एसडीएम के दिशा निर्देश में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यापारी वर्ग को बुलाकर इसके लिए निर्णय लिया जाएगा।