फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The pace of construction of Bassi-Tatahar road is slow, people are worried.

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर सड़क के निर्माण की रफ्तार धीमी, लोग परेशान

Mon, 03 Nov 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The pace of construction of Bassi-Tatahar road is slow, people are worried.
कीचड़ में तब्दील बस्सी से तताहर सड़क को दिखाते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
भरेडी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर सड़क का निर्माण कार्य धीमी रफ्तार से चला हुआ है। जगह-जगह कीचड़ और उखड़ी सड़क के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विशेष रूप से चंदरूही कस्बे की चढ़ाई पर बड़ी गाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की यह स्थिति आम लोगों के लिए बड़ी दिक्कत बन गई है। उन्होंने निर्माण कंपनी और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को पक्का करने और सड़क किनारे नालियां बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कक्कड़ विनोद कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल सड़क पर पानी न फेंकें। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे नालियों का निर्माण किया जाएगा। बस्सी से तताहर सड़क को एफडीआर तकनीक से पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में लगभग 11 किलोमीटर सड़क के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अब तक बेलग से नगरोटा तक लगभग चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि चंदरूही से तताहर तक के हिस्से में कार्य प्रगति पर है।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण घरों का पानी सड़कों पर न फेंकें। शीघ्र सड़क के किनारे नालियां भी बनाई जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed