फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The name of the city shone as Mr. World in body building

बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर वर्ल्ड बनकर चमकाया शहर का नाम

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The name of the city shone as Mr. World in body building
बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में मिस्टर वर्ल्ड बने आशीष डोगरा। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एनबीबीयूआई फेडरेशन की बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा में सुजानपुर के 22 वर्षीय आशीष डोगरा ने पुरुष शारीरिक वर्ग में मिस्टर वर्ल्ड बनकर सुजानपुर का नाम रोशन किया है। अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत पटलांदर निवासी आशीष डोगरा पिछले कई वर्षों से इस तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन

आशीष के पिता (सेना से सेवानिवृत्त) ने कहा कि आशीष को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था तथा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने इस शौक को पूरा करने में जुट गए। मौजूदा समय में आशीष मोहाली में स्थित एक जिम में बतौर ट्रेनर काम कर रहे हैं तथा युवाओं को बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे पहले आशीष चार बार मिस्टर हिमाचल, दो बार मिस्टर चंडीगढ़, एक बार मिस्टर पंजाब तथा एक बार नॉर्थ इंडिया का खिताब हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2020 में आयोजित हुए मिस्टर इंडिया में पांचवें स्थान पर रहे थे। अब वह छह से आठ जनवरी तक आयोजित होने वाले मिस्टर इंडिया की प्रतियोगिता के लिए तेलंगाना जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed