फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The migrant man committed suicide by first arguing with his wife and then by hanging himself.

Hamirpur (Himachal) News: पहले पत्नी से बहसबाजी फिर फंदा लगाकर प्रवासी व्यक्ति ने दी जान

Tue, 01 Apr 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Apr 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति की पहचान सदुल सादा पुत्र सूखो सादा निवासी बिहार के रूप में हुई है। 35 वर्षीय सदुल गांव ढांगू, डाकघर बारीं मंदिर में एक व्यक्ति के पुराने मकान में किराये का कमरा लेकर रहता था। बीते दिन पति और पत्नी मजदूरी करके कमरे में पहुंचे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सदुल ने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया, जिस पर पत्नी कमरे से निकलकर साथ के कमरे में जहां बहनोई रहते हैं, के पास चली गई। लगभग एक घंटे के बाद पत्नी वापस आई तो उसने अपने पति को फंदे से लटका पाया। सूचना पुलिस चौकी टौणी देवी को दी गई। पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची और आगामी प्रक्रिया में जुट गई। शव का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाया था। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed