फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The message of conservation of forest wealth by tying rakhis to trees

पेड़ों को राखियां बांधकर वन संपदा संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 07 Jun 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घर में पेड़ों को राखियां बांधकर वन संपदा संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष तौर पर चित्रकला प्रतियोगिता सहित पौधरोपण, पेड़ों की सुरक्षा के लिए बच्चों को टास्क दिए गए थे। बच्चों को घर पर ही यह टास्क पूरा करने और ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों ने इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया और अपने-अपने घरों में पौधरोपण किया। इसके साथ ही बच्चों ने अपने अपने गांव में पेड़ों को राखियां बांधकर ग्रामीणों को सामाजिक तौर पर पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि स्कूली बच्चों के इस प्रयास को ग्रामीणों ने भी काफी पसंद किया। प्रतियोगिता में रितिका, निशा, सविता, इशिका, अनु, प्रियंका, रितिका कौंडल, वैशाली, अपूर्वा, वंशिका, साक्षी, दिव्या व हृषिता आदि ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होेंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed