{"_id":"6496d185cc84c9ec3e067106","slug":"the-law-and-order-situation-deteriorated-in-himachal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-1704-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था : नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था : नरेंद्र
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की दिन प्रतिदिन खराब होती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री ने कहा कि सत्ता में आई कांग्रेस सरकार स्वयं ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में लगी है। चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड में कांग्रेस पार्टी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई है। समय रहते कार्रवाई नहीं करने से चंबा का जनमानस आक्रोशित है।
भाजपा नेता ने कहा कि नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। सिरमौर में पुलिस राह चलते युवकों पर प्रहार करती है और युवक के कान का पर्दा ही फट जाता है। सरकार और प्रशासन को इसकी फिक्र नहीं है। जनता प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन सरकार सोई हुई है। शिमला में झगड़ा होता है, सिर फूटते हैं और सरकार के मंत्री झगड़े में घी डालने का काम करते हैं।
नरेंद्र अत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आपस में गुत्थमगुत्था चल रही है। इसका असर कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है। हिमाचल में पिछले छह महीने में 40 से ज्यादा हत्या के मामले सामने आए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावों में दी गई 10 गारंटियों से भागने के लिए जनता का ध्यान भटकाने में लगी है।