फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The fight started in the name of the nominated councilors

मनोनित पार्षदों के नाम पर माथापच्ची शुरू, सहमति न बनी तो होगा नुकसान

Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में मनोनीत पार्षदों के नाम पर माथापच्ची शुरू हो गई है, लेकिन इन पार्षदों के नामों की घोषणा से पहले विधानसभा चुनाव में होने वाले नफे-नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। मंडल भाजपा को डर है कि अगर मनोनीत पार्षदों के नाम पर आम सहमति न बनी तो आने वाले चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इसलिए मंडल भाजपा के पदाधिकारी, नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों और यहां स्थानीय नेता के साथ आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में किसी तरह की गुटबाजी को हवा न मिले। नगर परिषद हमीरपुर में चार पार्षदों का मनोनयन होना है।
विज्ञापन

मंडल भाजपा ने जिन लोगों की सूची तैयार की है, उसमें सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर के भांजे नितिन पटियाल का नाम वार्ड नंबर एक से, विपिन शर्मा का नाम वार्ड नंबर दो से, मुनीष पुरी का नाम वार्ड नंबर चार और कमलेश कुमार का नाम वार्ड नंबर पांच से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, इनमें अभी तक फेरबदल की भी गुंजाइश है। इसके अलावा वार्ड नंबर तीन से पूर्व पार्षद एवं व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी, नप के पूर्व प्रधान दीप बजाज और पूर्व पार्षद अश्वनी शर्मा के नाम पर भी चर्चा चल रही है। मंडल भाजपा और सदर विधायक की सहमति के बाद मनोनीत पार्षदों के नाम शहरी विकास विभाग शिमला में भेजे जाएंगे। जहां से सचिव शहरी विकास विभाग अधिसूचना जारी करेंगे। नगर परिषद हमीरपुर में कुल 11 वार्ड हैं, जिसमें से भाजपा के छह प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जबकि पांच से सुदेश आनंद, वार्ड नंबर आठ से विनय कुमार और वार्ड नंबर दस से डॉ. सुशील कुमार ने भी बिना शर्त भाजपा को समर्थन दिया है। जबकि, वार्ड नंबर एक और पांच में कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं। वर्तमान में चार पार्षदों को नगर परिषद में मनोनीत किया जाना है। पूरी नगर परिषद के साथ मनोनीत पार्षदों की भी आने वाले चुनाव में अहम भूमिका रहेगी।

उधर, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि परिषद में चार मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाएंगे। लेकिन, वे कौन लोग होंगे इस पर सदर विधायक ही अंतिम मुहर लगाएंगे। इसके बाद शहरी विकास विभाग शिमला से अधिसूचना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed