फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The elders came to remember, the blessings reached home

बुजुर्ग आए याद, घर पहुंच लिया आशीर्वाद

Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The elders came to remember, the blessings reached home
चौरी स्कूल के विद्यार्थी बुजुर्गों को ग्रीटिंग कार्ड भेंट करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित सेवा सप्ताह का चौथा दिन सोमवार को जिले भर में आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया। जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर जिले भर में युवाओं और बच्चों ने अति वरिष्ठ नागरिकों सेे घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन

इस दौरान बुजुर्गों ने अपने अनुभवों और गौरवमयी क्षणों को नई पीढ़ी के साथ साझा किया। इस अवसर पर बच्चों को बुर्जुगों के स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखने और उनके साथ समय व्यतीत करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि आशीर्वाद दिवस पर जिले भर में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं और पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा के अलावा तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा, स्वयंसेवी संस्था पहचान की पदाधिकारी चेतना, पंचायत प्रधान उषा बिरला ने वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत धनेड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह, कल्पना चंदेल, मोनिका मेहता, रविंद्र सिंह और अन्य शिक्षकों ने गांव खटवीं, लिगवीं और धनेड़ में वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गज्जण राम की पत्नी कृष्णी देवी को गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने दौलत राम, दुलूबीं, रोशनी देवी, रोशन लाल, ओम दत्त, बलवीर जमवाल, हंसराज और अन्य वरिष्ठ नागरिकों से भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed