फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Monkey menace in Bijhri; two people bitten in four days.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में बंदरों का आतंक, चार दिन में दो लोगों को काटा

Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी के खुरपड़ी चौक और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। पिछले चार दिनों में बंदरों के हमले में दो लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल जा रहे दसवीं कक्षा के छात्र वंश निवासी तरोपका पर बंदर ने पीछे से हमला कर दिया। काटने से उसके हाथों पर चोटें आईं और उसे उपचार के लिए बिझड़ी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

इससे तीन दिन पहले बिझड़ी निवासी चतुर सिंह पर भी बंदर ने हमला किया था। लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत है और अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित हैं। लोगों के अनुसार क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे कुछ लोगों द्वारा दाना और खाद्य सामग्री डालने से समस्या और बढ़ रही है। लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

बीओ वन क्षेत्र बिझड़ी विनोद राणा ने बताया कि पंचायत से बंदरों के हमले की सूचना मिली है और इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ विभाग को दी जाएगी। पंचायत उपप्रधान संजय कुमार ने बताया कि लोगों को बंदरों को दाना डालने से रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed