{"_id":"69ee6445f076ae6e7a0eedda","slug":"the-deotsidh-temple-administration-returned-the-gold-chain-that-fell-into-the-donation-box-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-191525-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर प्रशासन ने दानपात्र में गिरी सोने की चेन लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर प्रशासन ने दानपात्र में गिरी सोने की चेन लौटाई
Mon, 27 Apr 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालु को सोने की चेंट सौंपते हुए मंदिर अधिकारी व अन्य। स
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंदिर प्रशासन ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। न्यास प्रशासन ने दानपात्र में गिरी सोने की चेन श्रद्धालु को वापस लौटा दी।
19 अप्रैल को पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां निवासी रवि कुमार अपने परिवार सहित बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए दियोटसिद्ध पहुंचे थे। इस दौरान गुफा में दर्शन करते समय उनके गले से सोने की चेन अनजाने में दानपात्र में गिर गई।
घटना के बाद रवि कुमार ने मंदिर प्रशासन को लिखित रूप में सूचना दी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को दानपात्र खोले जाने और चढ़ावे की गणना के दौरान सोने की चेन सुरक्षित अवस्था में मिल गई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालु को सूचित किया। सूचना मिलने पर रवि कुमार रविवार को मंदिर पहुंचे। सहायक मंदिर अधिकारी सूरम सिंह ने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर सोने की चेन रवि कुमार के पिता मंगल सिंह और परिवार को सौंप दी।
रवि कुमार और उनकी धर्मपत्नी ने मंदिर प्रशासन की ईमानदारी और बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए आभार जताया। वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष कुमार मल्होत्रा ने कहा कि मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।