रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन के रंगस कस्बे के पास पालमपुर से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस बीच सफर में ही हांफ गई। इससे चंडीगढ़ व हरिद्वार जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस में सवार खुर्शीद, सुनील कुमार, रूपेंद्र ठाकुर तथा कृष्ण लाल आदि ने बताया कि रंगस के पास अचानक प्रेशर लीक होने से बस खड़ी हो गई। करीब 10 सवारियां सीधे पालमपुर से हरिद्वार के लिए बस में बैठी थीं। चालक सुखदेव ने बताया कि अचानक प्रेशर लीक होने से बस चलने की स्थिति में नहीं है।
इसकी सूचना पालमपुर डिपो मुख्यालय को दे दी है। देर शाम तक बस में बैठे यात्री रंगस में ही परेशान होते रहे। इस बारे में एचआरटीसी के डीडीएम पालमपुर पंकज चड्ढा से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। खबर लिखे जाने तक बस में बैठी सवारियां वहीं पर परेशान होती रहीं।