{"_id":"691cc62e983d73b593046fd7","slug":"the-contribution-of-youth-is-important-in-the-development-of-the-country-deputy-commissioner-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-173888-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण : उपायुक्त
Wed, 19 Nov 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर जिलेभर के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे का खात्मा कर भारत को नशा मुक्त बनाने में हरसंभव योगदान देने की शपथ ली।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं। समाज एवं देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया कि देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए सभी नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर स्वयं, अपने परिवार, समाज और देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। भोरंज मिनी सचिवालय और इसके आसपास के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा न करने और देश को नशा मुक्त बनाने में हरसंभव योगदान देने की शपथ ली।