{"_id":"661fd7ff187481783705067a","slug":"the-construction-work-of-pending-toilet-in-rangas-will-be-completed-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125878-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस में अधर में लटके शौचालय का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस में अधर में लटके शौचालय का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा
Thu, 18 Apr 2024 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। रंगस खैरी बाजार में तीन वर्षों से अधर में लटके शुलभ शौचालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। वर्ष 2022 में सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके बाद बजट लैप्स होने से निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। कुछ दिन पूर्व राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने दो लाख की धनराशि शौचालय के निर्माण कार्य के लिए जारी की है। इससे निर्माण कार्य शुरू होने की आस जगी है।
वर्ष 2022 में तीन लाख रुपये की राशि शौचालय के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई थी। अभी शौचालय के निर्माण कार्य पर करीब 50 हजार रुपये ही खर्च हो पाए थे कि केंद्र सरकार ने मनरेगा सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया। इससे मनरेगा सॉफ्टवेयर में जॉब कॉर्ड अपलोड नहीं हो पाए। इन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से शौचालय का निर्माण कार्य अधर में लटक गया और स्वीकृत बजट राशि भी लैप्स हो गई।
सॉफ्टवेयर सिस्टम में वर्क अपलोड करने के लिए विकास खंड अधिकारी कार्यालय को भी इस बारे में सूचित किया गया, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने दो लाख की धनराशि शौचालय के निर्माण के लिए स्वीकृत की है। इसका स्वीकृति पत्र भी ग्राम पंचायत को प्राप्त हो गया है। जल्दी ही शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।