फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Chamber of Commerce placed its problems before the ASI.

Hamirpur (Himachal) News: व्यापार मंडल ने एएसआई के समक्ष रखीं समस्याएं

Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के तहत व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस चौकी भोटा में तैनात पुलिस एएसआई निर्मला ठाकुर से मिले।
विज्ञापन

व्यापारियों में रोष था कि जब कोई ग्राहक दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करता था, तो उसका चालान हो जाता था। इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ने लगा है। समस्या का समाधान करने के लिए भोटा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में एएसआई से मिले और व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। चौकी प्रभारी एएसआई निर्मला ठाकुर ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि ग्राहक सामान लेते समय 5 मिनट तक गाड़ी खड़ी कर सकता है, लेकिन यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि भोटा के व्यापारियों की कई दिनों से शिकायत थी कि ग्राहकों के चालान हो रहे हैं, इसलिए व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एएसआई निर्मला ठाकुर से मिला। उन्होंने भरोसा दिलाया की ग्राहकों का 5 मिनट तक चालान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान शरण प्रसाद, संजीव भाटिया,रीपु दुग्गल, मान चंद, शिव खन्ना,तेज सिंह पठानिया, पवन कुमार, विजय कुमार,जगदीश चंद, अजय कांगो, बीरबल, चमन लाल, पवन भाटिया, संजय कतना,केवल कुमार आदि अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed