फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The challan was cut off the car stuck in the drain, the owner protested

Hamirpur (Himachal) News: नाली में फंसी गाड़ी का काट दिया चालान, मालिक ने किया विरोध

Wed, 09 Aug 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत भोटा चौक के पास सोमवार को एक ट्राला जीप का चालक जब वाहन को पीछे मोड़ रहा था तो वाहन अचानक नाली में फंस गया। जीप के अगले दो टायर सड़क के साथ खुली निकासी नाली में घुस गए और इस वाहन को निकालने में वाहन चालक को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन इसी बीच हमीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन का चालान काट दिया।
विज्ञापन



वाहन मालिक अनिल कुमार ने कहा कि सोमवार को वह भोटा चौक स्थित एक दुकान पर सामान लाने गए थे, जहां पर वाहन को दुकान परिसर के भीतर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। जब वाहन के दो टायर नाली में फंस गए तो वाहन को बाहर निकालने में समय तो लगना ही था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनकी बातों को अनसुना करते हुए वाहन का चालान काट दिया। जबकि पश्चिमी देशों में जब कोई व्यक्ति मुसीबत में फंसता है तो वहां का प्रशासन, पुलिस और जनता सब मदद के लिए आगे आते हैं, लेकिन हमीरपुर में यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है, जहां पर पहले ही मुसीबत में फंसे व्यक्ति को पुलिस की ओर से तंग किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कर दी है। अनिल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर हमेशा जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की मदद करती हैं, ऐसे में उन्हें भी पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। मीडिया के माध्यम से सूचना मिली है, मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed