फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The bright students of the state have been waiting for one and a half years to get mobile tablets.

Hamirpur (Himachal) News: सूबे के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष से मोबाइल टैबलेट मिलने का इंतजार

Wed, 29 Jan 2025 09:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jan 2025 09:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष बाद भी मोबाइल टैबलेट नहीं मिल सके हैं। शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सूची एक वर्ष पूर्व जिला उपनिदेशक कार्यालय को भेज दी थी, लेकिन अभी तक टैबलेट वितरित करने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इस वजह से विद्यार्थियों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि वे शिक्षा विभाग से मोबाइल टैबलेट देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक टैबलेट प्रदान नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से मोबाइल टैबलेट खरीदने की प्रक्रिया में देरी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। पहले प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देती थी, लेकिन बाद में मोबाइल टैबलेट देने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

मगर पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को समय पर मोबाइल टैबलेट नहीं मिल पा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 समाप्त होने वाला है। सत्र 2023-24 के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी आ चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मोबाइल टैबलेट नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों रमेश चंद, नीलम, पूनम, प्रदीप, सुमन, कांता देवी आदि ने इस संबंध में शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी अब कॉलेज में पहुंच चुके हैं और उन्हें पढ़ाई में आसानी के लिए मोबाइल टैबलेट की आवश्यकता है।



शिक्षा निदेशालय से मेधावी विद्यार्थियों की सूची आ गई है, लेकिन अभी तक मोबाइल टैबलेट प्रदान करने के बारे में कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। निर्देशों के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।

-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed