फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The body of the woman was taken home by walking three km from the cot

तीन किमी पैदल चल चारपाई से घर पहुंचाया महिला का शव

Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman was taken home by walking three km from the cot
सुजानपुर की टिप्पर डबेड़ा गांव में महिला का शव चारपाई पर उठाकर घर की तरफ ले जाते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत री का गांव टिक्कर आजादी के 75 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। प्रदेशभर में आजादी और हिमाचल स्थापना दिवस पर अमृत महोत्सव मनाए जा रहे हैं, लेकिन गांव टिक्कर में लोग सड़क सुविधा के अभाव में दर्द से कराह रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया। ग्राम पंचायत री के वार्ड नंबर दो की रहने वाली राजो देवी को सड़क सुविधा के अभाव में समय पर चिकित्सीय उपचार नहीं मिल पाया। कई बार परिजन उसे चारपाई पर उठाकर पहले सड़क तक तो उसके बाद वाहन से अस्पताल तक पहुंचाते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया। जब, महिला का शव टांडा से हमीरपुर स्थित उसके गांव तक पहुंचाने की बात आई तो फिर से समस्या खड़ी हो गई। भलाणा से चारपाई पर शव को उठाकर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर गांव टिक्कर तक पहुंचाया गया। परिजनों रविंद्र कुमार और प्रदीप कुमार ने कहा कि उनके गांव के लिए सड़क सुविधा नहीं है। इससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अस्पताल से शव को घर पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, पंचायत के पूर्व प्रधान विनय कुमार ने बताया कि पहले चलोखर पंचायत से गांव टिक्कर के लिए सड़क का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन, बीच में एक व्यक्ति ने सड़क का काम रोक दिया। इसके बाद भलाणा से टिक्कर गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू किया गया। अभी तक कच्ची सड़क निकाली गई है। लेकिन, बरसात के कारण काम रुका पड़ा है। शीघ्र ही इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के अधिशासी अभियंता विरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि सड़क निर्माण में निजी भूमि मालिक सहयोग नहीं कर रहे। कनिष्ठ अभियंता को कानूनी नोटिस तक भेजे जा रहे हैं। जब तक ग्रामीण सड़क के लिए जमीन मुहैया नहीं करवाएंगे, सड़क का कार्य पूरा करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed