{"_id":"67f81ad769069569410d6bb6","slug":"the-body-of-a-person-was-found-hanging-from-a-tree-in-ghansui-a-suicide-note-was-also-recovered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-153038-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घनसुई में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति \nका शव, सुसाइड नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घनसुई में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट भी बरामद
Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सलौणी (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के घनसुई गांव में एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला है। मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। व्यक्ति को गोशाला में आग लगाने के एक केस में तीन माह पूर्व लोअर कोर्ट से सजा हुई थी। हाइकोर्ट में अपील के चलते वह जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित था। मृतक की पहचान सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने सबसे पहले मृतक का शव पेड़ से लटका देखा और उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। घर से कुछ ही दूरी पर मिले शव की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सदर थाना हमीरपुर और भोटा पुलिस चौकी की सयुंक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में जिंदगी से तंग होने का हवाला दिया गया है। मृतक के ऊपर कई केस दर्ज थे, जो कि अदालत में विचाराधीन हैं। उस पर तीन वर्ष पूर्व गांव में एक गोशाला में आग लगाने के आरोप लगे थे, जिसमें कुछ पशु झुलस गए थे, जबकि लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। मृतक की पत्नी बच्चों सहित काफी समय से मायके में रह रही है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
उधर, इस संबंधी एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।